Categories: CrimeUP

व्यापारी के नौकर से अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर की लूट

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी गाजियाबाद रोड़ स्थित राणप की पुलिया के पास से शनिवार दोपहर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी के मुंसी का बेग लुट लिया। बदमाश बेग मे रखें लगभग 5 हजार रूपये लुट ले गए।

गिरी मार्केट निवासी राम किशन परिवार के साथ रहता है। वह नया बजार स्थित एक किराने का दुकान चलाते है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे राम किशन ने अपने मुंसी सचिन निवासी नाईपुरा को बाइक से कलेक्शन करने नीलम फैक्ट्री व राणप की पुलिया के पास भेजा था। नाईपुरा से 5 हजार रूपये का कलेक्शन कर वह राणप की पुलिया से कलेक्शन करने जा रहे थे। पुलीया के पास पहुंचते ही। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर उनसे पैसे से भरा बेग छीन लिया। पीड़ित सचिन ने बताया कि बदमाश बैग में रखे करीब 5 हजार लुट लिए। इसके बाद दुकान संचालाक ने कोतवाली मे बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts