Categories: CrimeUP

चोरों के हौसले बुलंद जाली काट उड़ाई हजारों की नकदी व मोबाइल

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी अंजली विहार कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने खिड़की की जाली काट स्थानीय पत्रकार के घर से करीब 9500 की नगदी व दो मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस चोरों की तलाश में जुटी।

अंजली विहार निवासी कौशल शर्मा परिवार के साथ रहते हैं वह पेशे से एक अखबार के पत्रकार हैं। रविवार रात वह परिवार के साथ छत पर सोने चले गए थे सुबह उठने पर उन्हें मकान में चोरी का पता चला। कौशल शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। सुबह करीब 7:00 बजे उन्होंने नीचे आकर देखा। कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था तभी उनकी नजर अलमारी में रखे बेड पर पड़ी। बैग में रखे 9500 हजार रुपए गायब थे वह चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल भी नहीं थे। जिसके बाद पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts