फाईज़ अली सैफ़ी
गाजियाबाद। थाना मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ़्तार किया है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह, सिपाही नरेंद्र सिंह चालक, वेद पाल सिंह व सिपाही खुशीराम चेकिंग कर रहे थे। इतने में उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मसूरी चौराहे के पास से दो शातिर वाहन चोर गुजरने वाले है। पुलिस ने तत्काल अपने विवेक इस्तमाल किया। और कुछ ही क्षण पश्चात उन्होंने दोनों मोटरसाइकिल सवार शातिर चोरों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त फईम पुत्र ताहिर व नईम मुत्र शाहिद शातिर किस्म के व्यक्ति है, जो चोरी कि मोटरसाइकिल का इंजन बदल कर एवं फर्जी दस्तावेज कि कूट रचना करके उपरोक्त मोटरसाइकिल को इस्तेमाल में ले रहे थे। पुलिस को इनके कब्जे से चोरी के इंजन लगी मोटरसाइकिल सहित फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों शातिर अभियुक्तो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर उपरोक्तो को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…