गाजियाबाद / लोनी नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। नाली नालों का सिल्ट और पॉलीथीन से चौक हो जाना मुख्य वजह मानी जा रही है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने पॉलीथीन से नाली नाले चौक होने पर चिंता जताई है। यही हाल रहा तो आगामी बरसात में जल भराव को लेकर क्षेत्र हालात और अधिक चिंताजनक हो सकते है। बरसात में जल भराव की की स्थिती को देखते हुये उन्होने प्लान तैयार किया है। सब कुछ ठीक रहा तो लोनी वासियों को आगामी बरासात में जल भराव से निजात मिलेगी।
प्रथम चरण में 100 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की टीम लोनी के मेन नालों और नालियों में से पॉलीथीन की सफाई करेगी। यह टीम आठ -आठ घंटों की शिफ्ट में काम करेगी । नालों के मेन होलों के पास सफाई के पाइंट बनाये जायेगें जहां इनका काम यह होगा कि नालों में से पालीथीन और सिल्ट निकाली जायेगी । यहां से नगर पालिका की गाडियों ंइस पॉलीथीन के कचरे को डंपिग स्थान तक ले जायेंगी । इससे नालों में पॉलीथीन की वजह से कचरा नही फसेंगा और नाले ओवरफ्लो नही पायेंगें । वही नालों में पॉलीथीन कचरा न डालने के लिये लोगों को वार्डों के सभासदों ओर कालोनीयों की आरडब्लूए की सहरयता लेकर जागरूक किया जायेगा जो व्यक्ति नालों मे कचरा डालते पाये जायेगा उस पर नगर पालिका जुर्माना लगायेगी यह जुमार्ना कितना होगा । एक दो दिन में ही तय कर लिया जायेगा ।
दुकानदारों पर भी होगी कार्यवाही-
क्षेत्र में पॉलीथीन बैग बैन होने के बाबजूद भी दुकान दार पॉलीथीन बैग का इस्तेमाल कर रहें है। नगर पालिका की एक टीम अभियान चलाकर रोजाना क्षेत्र में पॉलीथीन के प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगायेगी।
दूसरे चरण के लिये शहर के मेन नाले कई जगहों पर संकरे बताये गये हैं तथा शांति नगर गेंट के पास सभी नालों की मेन निकासी के नाले की जगह की चौडाई कम है। इसके लिये जल निगम के अधिकरियों को स्थलीय निरीक्षण के लिये बुलाया गया है। इस नाले की चौडाई को बढाने के लिये इंजीनियरों से सलाह ली जा रही है। इस काम के लिये एक सप्ताह में निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया जायेगा ।
शहर में साफ सफाई की व्यवस्था नगर पालिका की मुख्य जिम्मेदारी है उन्हाने अभी हाल ही में पद भर संभाला है। बडी आबादी के शहर की व्यवस्था को समझने में थोडा समय जरूर लगेगा, लेकिन शहर को साफ सुथरा रखना उनकी पहली प्रथमिकता हैं उसके लिये वे दिन रात प्रयास कर रही है।
(शालिनी गुप्ता )
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोनी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…