गाजियाबाद / लोनी एक तरफ जहां योगी सरकार प्रदेश में रामराज के दावे कर रही है।वही ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं का इस कदर बोलबाला है कि नियमो को ताक पर रखकर खनन करते है और धमकी देते है कि उनके खनन पर पुलिस की आने तक की हिम्मत नही है। गौरतलब है कि ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के हरमपुर में अवैध बालू खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है।जिस पर कार्यवाही न होने पर प्रशासन की भूमिका भी सन्दिग्ध प्रतीत होती है। पट्टा धारक परमिशन के मानकों को दरकिनार कर खुलेआम दूसरे क्षेत्र में खनन कर रहा है तथा बड़ी बड़ी पोकलेन मशीनों द्वारा कई कई फिट गहरे गढढे करके चलती धारा से बालू निकाला जा रहा है।वही खनन पर हर समय दर्जन भर युवक हथियारों से लैस रहते है। जिससे वे कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है।हालांकि लगभग 2 महीने पहले तत्कालीन उपजिलाधिकारी अजय पाल शर्मा ने गांव पचायरा के खनन की तीन पोकलेन मशीनों को चलती धारा में चलते हुए सीज किया था।जिन्हें 15 लाख रुपये राजस्व वसूल कर छोडा गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…