सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाना क्षेत्र की ड़ीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में एक निमार्णाधीन बिल्ड़िग में चल रहे जनरेटर का करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनो ने पुलिस से किसी भी कानूनी कार्रवाई कराये जाने से इंकार कर दिया और बच्चे के शव को पैतृक स्थान ले गये।
मूल रूप से एटा निवासी रवि ड़ीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में एक निर्माणाधीन बिल्ड़िंग में चैकीदारी करता है और पत्नी व दो बेटों के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह उसका पुत्र सुमित (8) निमार्णाधीन बिल्ड़िंग में पानी में खेल रहा था। इस दौरान वह समीप रखे जनरेटर के पास पहुच गया। तभी उसे चल रहे जनरेटर का करंट लग गया। बिल्डिंग में कार्य कर रहें मजदूरों ने शोर मचाते हुए जनरेटर बन्द कराया और परिजनो का घटना से अवगत कराया। बाद में सुमित को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस से मृतक के परिजनो ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई किये जाने से इंकार कर दिया और उसके शव को अपने पैतृक गांव ले गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…