गाजियाबाद / लोनी प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार फेज वन में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों पर सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने सीलिंग के साथ इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन भी काटे। इस दौरान टीम को फैक्ट्री संचालकों के विरोध का सामना करना पड़ा।
एसडीएम सतेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर नायाब तहसीलदार आलोक चैहान, प्रदुषण, विद्युत, जीड़ीए व नगर पालिका कर्मचारी भारी पुलिस बल टीम के साथ कृष्णा विहार फेस वन पहुंचे। जहां टीम ने मेटल गलाकर प्रदूषण फैलाने वाली 15 फैक्ट्रियों को सील किया। इस दौरान टीम ने इन फैक्ट्रियों के विद्युत कनेक्शन काटे। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों को किसी हाल में नही बख्शा जायेगा। सीलिंग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…