Categories: CrimeGaziabad

दो शातिर ठगों ने झांसा देकर 48 हजार रुपएे ठगे

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित बार्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर गेट के समीप शुक्रवार दोपहर बाईक सवार दो बदमाशों ने बलराम नगर पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकाल कर ला रहे दो युवको को पैसे दोगुना करने का लालच देकर हजारों रूपये ठग लिये। युवको के घर पहुचने पर उन्हे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है।
बार्डर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर इन्द्रापुरी निवासी समीर व शाहिद बलराम नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने आये थे। पैसे निकालने के बाद जब दोनो युवक घर जाने लगे तो बलराम नगर गेट के समीप बाईक सवार दो बदमाशों ने उन्हे रकम को दोगुना करने का लालच देकर उनसे 48 हजार रूपये ठग लिये और बदले में अखबार में लिपटी हुई नकली गडड़ीयां थमा दी। घटना को अंजाम देकर ठग मौके से फरार हो गये। बाद में घर पहुचने पर युवको ने गड़डी खोलकर देखी तो उन्हे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ितो ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामलें की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts