Categories: CrimeGaziabad

मोबाइल की दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी दिल्ली सहारनपु रोड़ स्थित ओबीसी बेंक के पास सोमवार रात चोरों ने दुकान की छत उखाडकर लाखों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ली। संचालक को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

बलराम नगर कालोनी निवासी पवन पाल दिल्ली सहारनपुर रोड़ स्थित ओबीसी बेंक के पास मोबाइल की दुकान चलाते है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह रोजना की तरह दुकान बंद घर चला गए था। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो उन्हे दुकान करा सामान बिखरा हुआ मिला। करीब 45 मोबाइल के डब्बे खाली दुकान मके फर्श पर गिरे मिले। जिनमें मोबाइल नही था। पीड़ित दुकान संलचालक ने बताया कि चोरो ने दुकान से लाखों के मोबाइल व अन्य समान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts