सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान कच्चा बलराम नगर के कट से दो युवकों को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 24 चोरी के एटीएम कार्ड भी बरामद किए है। दोनों ने धोखे से एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपए निकालने की बात भी कबूली। पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस टीम इंटर कॉलेज के सामने कच्चा बलरामनगर कट पर चेकिंग कर रही थी।तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक यहां से निकलने वाले है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों युवकों को धर-दबोचा। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम कादिर पुत्र नुर महौम्मद निवासी प्रेमनगर थाना लोनी व परवेज पुत्र मौहम्मद आबिद निवासी काली मंदिर गिरी मार्किट थाना लोनी बताया।पुलिस ने दोनों के कब्जे से 440 ग्राम नशीला पाउडर के साथ चोरी के 24 एटीएम बरामद किए। दोनों युवकों ने 29 मई को लोनी तिराहे पर एक्सिस बैंक के एटीएम पर सोनू पुत्र सुभाष निवासी छपरौली जिला बागपत का धोखे से एटीएम बदलकर उसके खाते से 50 हजार रुपए निकालने की बात भी कबूली है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…