Categories: CrimeUP

संदिग्ध परिस्थिति में लापता ऑटो चालक का शव मिलाने से क्षेत्र में फैली सनसनी

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी मंगलवार देर रात से लापाता ऑटो चालक की ट्रोनिका सिटी में ऑटो में लाश मिली है। शरीर पर नील के निशान मिले है। परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्र उर्फ पीनू (27) निवासी कमाला थाना सराय बागपत अपने मामा सतपाल के यहां पावी-सादकपुर गांव थाना ट्रोनिका सिटी में रहता था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मामा सतपाल के मुताबिक, जोगिंद्र रोजाना ऑटो चलाकर रात्रि 10.00 बजे तक घर आ जाता था, लेकिन मंगलवार रात वो घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी बहुत तलाश की गई, लेकिन उसका कही पता नही चला। पूरी रात ढूंढने के बाद परिजन थकहार कर अपने घर वापस आ गए।बुधवार सुबह ममेरे भाई राहुल व बिट्टू ने उसके साथी ऑटो चालकों से पूछताछ की और ममेरे भाईयों को पता चला की जोगिंद्र ट्रोनिका सिटी में अक्सर खाली समय में एसटीडी चौक पर चाय पिया करता है। दोनों भाई उसकी तलाश में सुबह करीब 9.00 बजे ट्रोनिका सिटी के एसटीडी चौक पहुंचे। जहां उन्हे जोगिंद्र का ऑटो खड़ा दिखाई दिया। जैसे ही वे ऑटो के पास पहुंचे तो उन्हे जोगिंद्र की लाश ऑटो की पिछली सीट पर पड़ी मिली। दोनो भाई मृतक को वहां अपने घर पावी-सादकपुर गांव ऑटो सहित ले आए।परिजनों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक के मामा सतपाल का आरोप है कि उनके भांजे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। आशंका है कि लूट के इरादे से जोगिंद्र की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संबंध में ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही असल कराणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के बाद जो भी तत्थ सामने आएगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts