Categories: Crime

बाबरिया गैंग के एक सदस्य गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक फरार

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार रात पुस्ता रोड़ से लुटपाट करने वाले बाबरिया गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गैंग का दूसरा सदस्य मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक व 310 ग्राम नशीला पाउड़र बरामद कर जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि पुलिस टीम पुस्ता रोड़ स्थित महाकाल मंदिर के पास रविवार रात करीब साढ़े बाहर बजे चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि बाबरिया गैंग के दो सदस्य खजूरी पुस्ता से लोनी की तरफ आ रहे है। तभी पुलिस टीम ने सामने से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख गैंग के सदस्य वापस भागने लगे। टीम ने कुछ दूरी पर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक सदस्य फरार होने में कामयाब हो गया। एसएचओ उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदीप निवासी ग्राम अलाउद्दीनपुर शामली से पुछताछ में उसने 13 अप्रैल को डीएलएफ अंकुर विहार से एक महिला से चेन लुटना व 1 मई को डीएलएफ अंकुर विहार में गाड़ी में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर चैन व अंगूठी लुटना कबूला है। पुलिस ने आरोपी से कब्जे से चोरी की एक बाइक व 310 ग्राम नशीला पाउड़र बरामद किया है। पुलिस गैंग के दूसरे फरार सदस्य सोनू की तलाश में जुट गई है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts