गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के आखिरी छोर पर करईल ईलाके में स्थित महेन्द गांव के लोगों को मगई नदी पर इस पार से उस पार जाने के लिए वर्षों पहले एक पुलिया का निर्माण कराया गया था।उस पूल के सहारे पैदल और दुपहिया सवार आते जाते है।समय के साथ उस पुलिया की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी।रेलिंग के अभाव में इस पुलिया पर से गुजरना खतरे से खाली नहीं था।सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, बच्चों एवं महिलाओं को होती थी।एस के नेशनल कान्वेंट स्कूल महेन्द के प्रबन्धक अब्दुल कादिर खान के द्वारा इस पुलिया के रेलिंग का निर्माण करा कर एक सराहनीय कार्य किया गया है।
इस पुलिया के पास मगई नदी की गहराई और चौडाई भी बहुत ज्यादा है।सम्भवतः महेन्द के जैसी चौडाई मगई की कहीं और नहीं है।कादिर खान जैसे समाजसेवी तो जन सेवा का मौका ढूंढते रहते है।जाडे में गरीब असहाय लोगों को कम्बल, बरसात में छाता,प्लास्टिक की शीट,दवा का वितरण रास्ते के गड्ढों को भर कर आने जाने लायक करने के साथ ही अन्य कार्य भी सम्पन्न कराया जाता है। लोगों ने अब्दुल कादिर खान को इस नेक कार्य के लिए बधाई दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…