गाजीपुर : जहां लोग अपने जन्मदिन पर मिले उपहारों को संजो कर रखते हैं वहीं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के निजी सचिव सिद्धार्थ राय ने अपने जन्मदिन पर मिले उपहारों को न सिर्फ जमानियां के बरेसर गांव स्थित वनवासी बस्ती में ले जाकर वितरित किया बल्कि आगे भी हर जरूरत पर उनके साथ खडे रहने और पूरा करने का वादा किया। कपड़े, खिलौने, चप्पल आदि सामान पाकर वहां के बच्चे खिलखिला उठे।
जनपद के लोकप्रिय एवं युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय के मुताबिक इस वर्ष भी वह लोगों को खुद के लिए उपहार देने से मना कर दिए थे। कहा था कि अगर आप फिर भी मुझे कुछ देना ही चाहते हैं तो मेरे जन्मदिन के अवसर पर तो मुझे बच्चों के कपड़े, चपल और अन्य उनसे जुड़े सामान भेजें। इसके बाद इतने उपहार मिले की जिसकी कल्पना भी नहीं थी। आगे बताया कि एक बार मैं वनवासी बस्ती में गया था तो वहां अधिकतर बच्चों के पैर जख्मी थे। कारण जानने पर पता चला की गेहूं की कटाई के बाद बच्चे खेत में से होकर जब सड़क पर जाते हैं तो अक्सर पैर जख्मी हो जाते हैं। पूछने पर बताया कि यहां तो दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल है फिर चप्पल कहां खरीद पाएंगे। इस बात को सुन कर मैने निश्चय किया अपने जन्मदिन पर लोगों से चप्पल लेकर इन्हें वितरित करेंगे। इसी क्रम में हमने जन्मदिन पर मिले चप्पल, कपड़े व खिलौने आदि वनवासी बच्चों में वितरित किया जिसे पाकर सभी बच्चे खुश हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…