Categories: CrimeGhazipur

दहेजलोभी दानवों ने विवाहिता को मारपीट कर उतारा मौत के घाट

विकास राय

गाजीपुर- दहेजलोभी दानवों ने विवाहिता को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बिहरा जगदीशपुर गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जनपद की रहने वाली ममता देवी की शादी बिहरा जगदीशपुर गांव निवासी उपेंद्र राम से छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद ममता के सास-ससुर दहेज के लिए प्रताडित करते रहते थे , और मारते-पीटते थें। मंगलवार की देर रात ममता को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया । ममता के मायके वालों को सूचना आस-पास के पडोसियों ने फ़ोन कर के दिया। बेटी के मौत की सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंच गयी और इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने सास-ससुर, पति सहित दो ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ,जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts