संजय ठाकुर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने गुरुवार की रात सऊदी सेना का एक हेलिकॉप्टर मार गिराया। यमन की वायु रक्षा प्रणाली ने सऊदी अरब का यह सैन्य हेलिकॉप्टर दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान इलाक़े में मार गिराया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, हेलिकॉप्टर में सवार लोग मारे गए हैं, हालांकि मारे जाने वालों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है और न ही उनकी पहचान ज़ाहिर की गई है।
आम तौर से सऊदी अरब यमन युद्ध में मारे जाने वाले अपने सैनिकों की संख्या और उनकी पहचान को गोपनीय रखता है।
सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में यमन का आधारभूत ढांचा नष्ट हो चुका है और क़रीब 17000 आम नागरिक अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।
यमनी सैनिकों और अंसारुल्लाह आंदोलन के स्वयं सेवी लड़ाकों के हाथों अब तक 1000 से अधिक अतिक्रमणकारी सऊदी सैनिक भी मारे जा चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…