फाईज़ अली सैफ़ी
गाजियाबाद। खोड़ा पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान साहिल पब्लिक स्कूल से दस-दस हजार के इनामी दो गैंगस्टर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से एक-एक तमंचा मय दो-दो कारतूस सहित चोरी कि एक स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों कि पहचान बिलाल पुत्र जान मो निवासी ग्राम हेडरा थाना धौलाना हापुड़, रोहित उर्फ अंकुर पुत्र यशपाल चौधरी निवासी ग्राम अटोर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद के रूप मे हुई है।
थाना खोड़ा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्तगण कि मुलाकात एक दूसरे से जेल में हुई थी, उन्होंने यह भी बताया कि जेल से बाहर निकलने के बाद अभियुक्तगण एक-दूसरे के संपर्क में आ गए थे। पुलिस के अनुसार इन्होंने 21 जून को संगम विहार खोड़ा से उपरोक्त वाहन स्कूटी को चोरी किया था। गौरतलब है कि अभियुक्तगण पर जनपद गाजियाबाद के विभिन्न थानों मे आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्तगण लूट के इरादे से रोड पर घूम रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…