गाजियाबाद / लोनी बुधवार को जिला काग्रेस कमेटी गाजियाबाद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लोनी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन गर्ग फार्म हाउस मेन दिल्ली सहारनपुर रोड में आयोजित किया गया।उसके बाद लोनी तहसील पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में एसडीएम लोनी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में लोकतन्त्र खतरे में है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का माहौल डगमगाता देख बौखला कर पुलिस को आगे करके योगी सरकार लाठीचार्ज जैसे कारनामो को अंजाम दे रही हैं।वही कांग्रेस नेता हाजी शाहिद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपराध पर नियंत्रण पाने में असफल रही है।गुंडाराज चरम पर है और बीजेपी सरकार में बहन बेटियां भी सुरक्षित नही है।जहां देखो वही अपराध व भ्र्ष्टाचार का अम्बार लगा है।उन्होंने लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश त्यागी ओम प्रकाश शर्मा कुंवर आस मोहम्मद मलिक लालमन सिंह इसरार चौहान अजय शर्मा प्रेम प्रकाश चीनी शाहिद अख्तर इकराम राना उमेश त्यागी आसमीन अली जुल्फिकार त्यागी फजलू राना इलियास ठेकेदार असलम अंसारी जावेद अली माया देवी कमलेश कुमारी नरेन्द्र राठी लोकेश चो सतीश शर्मा जगमोहन शर्मा रहीस सैफी जयपाल आदि उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…