आफताब फारुकी
सीरिया के एक समाचारपत्र ने स्पष्ट किया है कि अरब देशों पर सऊदी अरब का नेतृत्व अब समाप्त हो चुका है। सीरिया के समाचारपत्र “अलबअस” ने लिखा है कि वहाबियत बहुत तेज़ी से अपने अंत की ओर जा रही है और अरब देशों पर सऊदी अरब का नेतृत्व समाप्त हो चुका है।
इस समाचारपत्र में लिखे लेख के अनुसार सऊदी अरब की वर्तमान स्थिति का कारण सीरिया में सऊदी अरब का हस्तक्षेप और वहां पर उसकी स्ट्रैटेजिक ग़लतियां हैं। “अलबअस” समाचारपत्र के अनुसार क़तर के साथ अरब देशों के मतभेद, सऊदी अरब के शासक के स्वार्थ और उनके सुपुत्र मुहम्मद बिन सलमान की ऊंची उड़ान के कारण अस्तित्व में आए हैं। विभिन्न युद्धों को आरंभ करके सऊदी अरब अब एक बहुत बड़ी त्रासदी की ओर बढ़ता जा रहा है।
बस्साम हाशिम अपने लेख में कहते हैं कि पिछले पांच वर्षों से फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद का हाल एेसा है जैसे मौत के बिस्तर पर लेटा हुआ कोई व्यक्ति। इस लेख के अनुसार क़तर अब सऊदी अरब के नियंत्रण से मुक्त हो चुका है और यमन में सऊदी अरब द्वारा भड़काया गया युद्ध, यमन पर नियंत्रण के लिए सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब इमारात के बीच ख़तरनाक प्रतिस्पर्धा का रूप धारण कर सकता है।
सीरिया से प्रकाशित होने वाला यह समाचारपत्र अंत में लिखता है कि सऊदी शासक बिन अब्दुल अज़ीज़ के ताज का भविष्य भी ट्रंप के साथ किये गए समझौतों के व्यावहारिक होने पर निर्भर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…