Categories: Others States

रामगंज शान्ती एंव विकास समिती कि ओर से थाना रामगंज परिसर में रोजा इफ्तयार आयोजित

अब्दुल रज्जाक

जयपुर – रामगंज शान्ति एंव विकास समिती जयपुर द्वारा 7 जुन गुरुवार को रामगंज थाना परिसर में 21वें रोजे पर रोजा इफ्तयार का कार्यक्रम आयोजित किया गया । और नमाजे ए मगरिब अदा की गई. समिती के प्रभाती बेरवा ने बताया की रामगंज शान्ती एंव विकास समिती कि स्थापना सन् 26 जनवरी 1993 को की गई। जब कुल 36 सद्स्य थे ।और कहा की समिती 21 सालों से लगातार रमजान के पवित्र महिने में रोजा इफ्तयार का कार्यक्रम कर रही है।समिती के द्वारा गरीब बच्चों को ड्रेस भी दी जाती है।

रोजा इफ्तयार में जयपुर शहर कमिश्नर संजय अग्रवाल ,एडि•कमिश्नर नितिन बलगन ,-एडिशनल गोपाल चंद निमाडा,एस पी चेंन सिंह -सत्येन्द्र सिंह एसपी नॉर्थ, माणक चौक एसपी बिजेंद्र भाटी,रामगंज शान्ती एंव विकास समिती के प्रभाती लाल बेरवा, जाकिर हुसेन (चमन भाई ) थानाधिकारी रामगंज थाना अशोक चौहान ,-गलता थानाधिकारी धर्मराज चौधरी,माणक चौक थानाधिकारी चेनाराम ,एक हाथ मदद की ओर सद्स्य ,अनवर शाह,नागरिकगण शामिल हुए

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts