जालौन उरई। प्रांतीय आवाहन पर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारही संघ ने खंड विकास कार्यालय में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलम बंद करके हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अपनी जायज मांगों को लेकर कई बार सांसद, विधायकों से भी बात की लेकिन कोई समाधान नही हुआ। रजनीकांत द्विवेदी और गंगेश कुमार शुक्ला ने कहा कि तीन सूत्रीय मांगों पर सरकार ने विचार नही किया तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जायेगा। नरेश द्विवेदी ने कहा कि कार्य बहिष्कार से आम जनता परेशान है इसलिए सरकार को हठधर्मिता छोड़कर तत्काल मांगें मान लेनी चाहिए। इस मौके पर सचिव सतीश वर्मा, मनीष निरंजन, किरण राजावत, रामबिहारी, पवन तिवारी, मेघा, अनीता राठौर, लक्ष्मण चैरसिया, अमर सिंह, सुमित, प्रमोद स्वर्णकार सहित कई ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…