Categories: Crime

जालौन – आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब

विनय याज्ञिक

जालौन उरई आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गोहन थाने ग्राम गोराभूपका में टयूबबैल पर छापा मारकर अरुणाचल प्रदेश की निर्मित भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकडी गई अवैध शराब को थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग के एचसीपी गजेंद्र सिंह, का. अनुराग दुवे, जीप चालक रणकेन्द्र सिंह ने गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोराभूपका में गोविंद सिंह के ट्यूबवेल पर छापा मारकर वहां पर रखी अवैध 206 पेटी देशी शराब मार्का अरुणाचल प्रदेश बरामद की। आबकारी विभाग ने थाना पुलिस को बुलाकर पकडी गयी अवैध शराब को पुलिस के हवाले कर दिया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts