जालौन में बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी की खंभे पर काम करते समय करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद संविदा कर्मी औरपरिजन आक्रोशित हो गये और उन्होने उरई रोड स्थित पावर हाउस के पास म्रतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा लिया। जिससे आवागमन 2 घंटे के लिये बाधित हो गया। इसकी जानकारी जब प्रशासन को हुयी मौके पर पहुंचा और जाम लगाये संविदा कर्मचारी को समझा बुझाकर वहाँ से शव को हटाया और म्रतक परिवार को मदद का भरोसा दियामामला जालौन कोतवाली के उरई रोड स्थित पावर हाउस का है। बताया गया कि बिजली विभाग में संविदा पर तैनात सुरेश कुमार ग्राम लौना में शट डाउन कराकर हाईटेंशन लाईन सही कर रहा था उसी दौरान लाईन में करेंट आ गया जिससे उसकी चिपक कर मौत हो गई।इस घटना की जानकारी जब संविदा कर्मी व उसके परिजनों को हुयी वह मौके पर पहुंचे जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्ट्म के लिये भेज दिया। जब शव पोस्टमार्टम के बाद म्रतक के घर पहुंचा लेकिन बिजली विभाग का कोई अधिकारी म्रतक के घर सहायता राशि लेकर नहीं पहुंचा तो सभी संविदा कर्मचारी एक जुट हो गये और उन्होने शव को उरई रोड स्थित पावर हाउस के सामने रखकर जाम लगा लिया। जिससे उरई मार्ग पर जाम लग गया। संविदा कर्मचारियों के जाम लगाये जाने की सूचना जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकरियों को हुयी। वह मौके पर पहुँचे और उन्होने जाम खुलवाने का प्रयास किया। 2 घंटे तक समझाने के बाद संविदा कर्मचारियों ने जाम खोला और प्रशासन ने शव को गाड़ी मे रखवाया। जाम लगाये परिजनों कहना था कि म्रतक को मुआबजा के दिया जाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…