विनय याज्ञिक
जालौन कदौरा ग्वालियर पुलिस ने जनपद की पुलिस का सहयोग ले कर कदौरा क्षेत्र से सेक्स रैकेट युवक को अलसुबह दबोच लिया। बताया गया है कि ग्राम बबीना में अंकित महाराज पुत्र राकेश निवासी हाँसा के घर ग्वालियर से आए पुलिस दस्ते के इंस्पेक्टर आदिब बेग मिर्जा ने कदौरा पुलिस के एसआई विजय प्रताप व हमराह सिपाहियों के सहयोग से पूर्व सूचना के आधार पर छापेमारी की। समाचार के अनुसार अंकित के ख़िलाफ़ ग्वालियर में सेक्स रैकेट चलाने का अभियोग कायम था जिसके आधार पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया । पुलिस टीम द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि हर उम्र की लड़की की व्यवस्था किसी भी शहर में करने के लिए अंकित द्वारा रईसों से बुकिंग ली जाती थी । ग्वालियर पुलिस अंकित के ख़िलाफ़ सभी सुबूतों से लैस हो कर पहुँची थी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…