(जालौन) बीती रात जालौन में शादी समारोह निपटा कर परिवार सहित कार से उरई आ रहे थे तभी रास्ते में मां अक्षरा देवी मंदिर के पास अज्ञात वाहन के चालक ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के साथ ही उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि कार सवार अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनकी भी हालात चिंता जनक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात जालौन कोतवाली क्षेत्र के कामाक्षा देवी मंदिर के पास तेजगति से जा रहे अज्ञात वाहन के चालक ने वैगन आर कार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जिसमें सवार रुकसाना 18 वर्ष पुत्री इरशाद निवासी तोपखाना जालौन, नाजिर 25 वर्ष निवासी उरई, मुनिया 22 वर्ष पत्नी नाजिर निवासी मुहल्ला तोपखाना जालौन, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि सितारा 30 वर्ष पत्नी इरशाद, मुस्कान 13 वर्ष पुत्री इरशाद सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रिफर किया गया है जिनकी भी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…