कुँवर सिंह
कालपी (जालौन)। प्रदेश में पदासीन सरकार के तेजशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार नगर व ग्रामीणांचल क्षेत्र में पर्याप्त विजली उपलब्ध कराने की बात को बार-बार दोहरा रहे हो लेकिन उनके नीचे जिला व तहसील पर बैठे पैसे के भूखे भेड़ियो पर मुख्यमंत्री के आदेशो का कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा। जिसके चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र मे विद्युत महारानी का कब आना हो आये और कब जाना हो जाये इस बात को ईश्वर भी नहीं जानता।
गौरतलब हो कि बीते कई माह से तो विद्युत महारानी की तो यही दशा हैं कि कब आये और कब चली जाये यह बात भगवान भी नहीं जानता। विजली के विधिवत न आने से नगर के छोटे-बडे़ कारखाने व हाथ कागज उद्योग बन्दी की कगार पर हैं। वही ग्रामीणांचल क्षेत्र के नागरिक मजदूरो को विजली न आने के कारण सबसे जटिल परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं क्योकि ग्रामीण क्षेत्र मे विजली सप्लाई न होने के कारण आटा चक्की ,स्पेलर इत्यादि बंद हो जाते हैं जिससे उन्हें शांम को पेट भरने के लिये लाले पड़ते हैं वही चावल व गेहॅू को उबालकर खाना उनकी मजबूरी बन रही है।
यहां तक की सबसे बडी़ परेशानी ग्रामीणांचल के मोबाइल प्रेमियो को हो रही हैं क्योकि विजली न आने के कारण उनके मोबाईल विधिवत चार्ज नहीं हो पाते हैं। फिलहाल कुछ भी हो विजली के विधिवत न आने से चौतरफा जहां हा-हा कार मचा हुआ हैं। वही जनता प्रदेश सरकार को पानी पी-पी कर कोस रही है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत अजय कुमार का कहना है कि आय दिन आने वाले आंधी तूफान के चलते तार टूट जाते है जिससे विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…