Categories: UP

कार और डम्फर में आमने-सामने हुई जोरदार भिडंत दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

कुंवर सिंह

जालौन उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड खत्री के बगीचा के पास एवं मधुवन विला के पास क्विड कार और डम्फर में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से कार सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस ने डम्फर को कब्जे में लेकर घायलों को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जिनकी चिंता जनक हालत देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड खत्री बगीचा के पास डम्फर और कार की आमने सामने भिडंत हो गयी जिसकी चपेट में आने से उर ई निवासी अमित और सददाम गम्भीर रूप से घायल हो गये।घटना की जानकारी मिलते आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और मामले की सूचना डायल 100 और घायलों के परिजनों दी। मौके पर पहुंचे डयल 100 के जवानों ने घायलों को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डाक्टरों ने दोनों की हालत चिंता जनक देख झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है।पुलिस ने डम्फर को अपने कब्जे में ले लिया है।

Adil Ahmad

Recent Posts