तब्जिल अहमद/ जीतेन्द्र कुमार
कौशाम्बी. जनपद कौशाम्बी के थाना पुरामुफ्ती के अंतर्गत ग्राम उजिहिनी खालसा के ग्रामप्रधान पति मेराज अहमद पर अचानक कोटेदार ने अपने साथियों संग तब हमला कर गोली मार दिया,घटना उस समय की है जब प्रधानपति नमाज़ पढ़ काजीपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। प्रधानपति पर हमला देख क्षेत्रीय लोग बीच बचाव के लिए आये तो कोटेदार ने प्रधानपति को गोली मार दिया। गोली लगते ही प्रधानपति मेराज़ अहमद की हालत गंभीर होते देख हमलावर भाग निकले। प्रधानपति को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत देख स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
आपको बता दे कि ग्राम उजिहिनी खालसा के मेराज अहमद की पत्नी शना बानो ग्राम प्रधान है। प्रधान शना बानो ने गाँव के ही कोटेदार के ऊपर ग्रामीणों को राशन न दिए जाने एवं अनिमियता की शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से की थी। जिलाधिकारी ने जाँच करा सरकारी गल्ले की दुकान निरस्त कर दिया था। जिसके चलते प्रधानपति कोटेदार को खटकने लगा था। आज दिनांक – 22 जून 2018 को तकरीबन शाम 3 बजे कोटेदार ने अपने चार साथियों संग प्रधानपति मेराज़ अहमद पर लाठी डंडो से हमला कर गोली मार दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरा क्षेत्र दहल गया। प्रधानपति पर हुए जानलेवा हमले से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने काजीपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया । मौके थाना इंचार्ज पुरामुफ्ती अपने दल बल के साथ पहुँचे। थाना इंचार्ज को घंटो आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा,। मौके पर पहुँचे एस. पी. प्रदीप गुप्ता ( कौशाम्बी), एडिशनल एस. पी. अशोक कुमार , थाना इंचार्ज पुरामुफ्ती व अन्य थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे चक्का जाम को हटवाया।
एडिशनल एस. पी. के मुताबिक परिवार वालो की तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तो के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है , व जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…