पलियाकलां-खीरी। राजनिती के कुशल अनुभवी युवा स्तम्भ के रूप में पहचाने जाने वाले एड0 ऐनुफ बेग को शिवपाल सेकुलर मोर्चे के जनपद खीरी की कमान मिलने से शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों में ख़ुशी की लहर है वहां अलग अलग स्थानों पर साथी कार्यकताओं व आमजनता द्वारा शिवपाल सिंह की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुऐ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिवक्ता साथियों द्वारा तहसील परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह के माध्यम से सेकुलर मोर्चे के जिलाध्यक्ष एनुफ बेग का माल्यार्पण कर संगठन के प्रति आभार एवं निष्ठा व्यक्त करते हुऐ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
सेकुलर मोर्चे की नीतियों के बारे में विस्तार से बतलाते हुये स्तानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सम्मिलित होने की अपील करते हुये उन्होंने कहा कि अपने सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन में शिवपाल सिंह के ऊपर कोई भी आरोप प्रत्यारोप नहीं है हमारे नेता ने सदा जीवन स्पष्ट विचार की अवधारणा के अनुरूप सादगी, ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ लगातार स्वच्छ राजनेता के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया है जोकि निश्चितरूप से प्रदेश व देश के लोगों के लिए हर्ष व सम्मान का विषय है। कार्यक्रम को पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष जीवन प्रकाश मेनरो, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश पाल, सैलेंद्र सिंह महामंत्री, सुरेश ओझा, मधुसूदन तिवारी, राजीव शुक्ला, रमेश चंद्रा आदि अधिवक्ताग्नो द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…