जालौन। किसानों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार नई-नई योजनाएं ला रही है जिससे किसानो की आय को दुगना किया जा सकें। इसके लिए बुंदेलखंड के किसानों को प्रदेश सरकार ने खरीब की फसल के सभी बीजों पर बुआई के लिए 80 प्रतिशत का अनुदान दिया हैं। यह अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातो में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
कृषि मेले में किसानों को जानकारी देते अधिकारी. बुंदेलखंड के जालौन जिले के माधोगंढ ब्लाक से कृषि निवेश मेले की शुरुआत की गयी जिसमें खरीब की फसलो के उन्नत बीजों को किसानों के लिए रखा गया और मेले में आए किसानों को बीज और अनुदान की पूरी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कृषि निवेश मेले का उद्घाटन अपर आयुक्त झांसी उर्मिला सोनकर ने किया। कृषि निदेशक आर के तिवारी और जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार ने अपर आयुक्त के साथ साथ किसानों को सम्पूर्ण जानकारी बतलायी कृषि उप निदेशक आर के तिवारी ने बताया की जनपद के बुंदेलखंड क्षेत्र को और यहां के किसानों की स्थिती को देखते हुए, बीज पर 80 प्रतिशत का अनुदान दिया है। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी विकास खंडो में मेले का आयोजन किया जायेगा जिसकी शुरुआत माधोगंढ़ ब्लाक से की जा रही है। जैसे मूंग, उड़द, तिल, अरहर, धान जैसे सभी प्रकार के बीजों पर अनुदान मिलेगा। किसानों को बीज का पूरा भुगतान करना पड़ेगा। उसके बाद डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशी किसानों के खातो में पहुंच जाएगी। इसके लिए किसानों को अपना कृषि विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…