निघासन खीरी =लखीमपुर खीरी के थाना निघासन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां बीते दिनों हुए हतयाकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया । जानकारी के अनुसार बीते दिनों कठियारन पुरवा मे मुन्ना हुसैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
सूत्रों की माने तो मुन्ना हुसैन एक दबंग किस्म का व्यक्ति था जिसकी दबंगई की चर्चा सरेराह थी हर किसी को जब चाहे अपनी दंबगई का शिकार बनाने मे उसे महरत हाशिल थी और हर शख्स उसकी दहशत का खौफ खाये था । तथा उस पर पहले से ही कई अपराधिक मुकदमे सदर कोतवाली से लेकर अन्य थानों मे पंजीकृत थे । पुलिस अधीक्षक राम लाल वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी / पश्चिमी के दिशा निर्देशन व प्राभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र प्रताप , उप निरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी आरक्षी नीरज चतुर्वेदी,आरक्षी रवि पाठक को टीम मे गठित करने के बाद फोरेंसिक टीम द्वारा जाँच पड़ताल के अनुसार मोबाइल ट्रेस होने पर जाँच मे मृतक मुन्ना हुसैना का सगा भतीजा इलियास उर्फ सीटू व सगे चचेरे भाई इरफान का नाम प्रकाश मे आया जिनको मुखबिर की गुप्त सूचना के अनुसार मोहना पुर मोड़ सेमरा बाजार से 20/06/2018 को समय लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर प्राभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने अपनी संयुक्त टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया पूछताछ व काफी छान बीन मे आला कतल प्रयुक्त 315 बोर तमंचा तथा हत्या वाले दिन पहने नीले रंग की जींस पैंट पीले रंग की टी शर्ट सफेद कुर्ता व मृतक से संबंधित सैमसंग कम्पनी का मोबाइल आदि हत्या अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद करके घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं के अंतर्गत जेल भेज दिया गया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…