फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी) – अमीरनगर कस्बे की बदहाल बिजली व्यवस्था और कटौती पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हाईडिल का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कस्बे में खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली लाइन के लिए कई बार विभागीय कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। कस्बे वालों का कहना है कि बार बार खराब ट्रांसफार्मर लाकर रख दिया जाता है, जो ओवरलोड के चलते कुछ ही घंटे में फुंक जाता है। जिसके बाद उपभोक्ताओं से ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर कर्मचारी उगाही करते हैं। जिस कारण कस्बे के बिजली उपभोक्ताओं को इस उमस भरी गर्मी व ऊपर से रमजान के पवित्र महीने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
इसको लेकर कस्बे के लोगों ने बस्तौली हाइडिल पर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं नें विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी यदि तत्काल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार से क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि के आवास पर भूख हड़ताल करेंगे । इस अवसर पर तौहीद बेग, डॉक्टर श्याम नारायण शुक्ला, दिलीप शर्मा, राजेश गुप्ता, राधे गुप्ता, शहबाज बेग, सुखचैन सिंह, चरनजीत, गौरव, सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…