Categories: HealthUP

योगी जी यहाँ दवा गरीबों को बाटी नही जाती बल्कि गटर में फेंकी जाती हैं

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी हमारे देश में जहां एक ओर गरीब तबके के लोग बिमार होने पर दवाओं के अभाव से मर जाते हैं और उनके परिजन यह सोच कर रह जाते हैं कि हम उनका सही से इलाज नहीं करवा पाये और ऐसे ही गरीब तबकों के  लोगों के लिये हमारी सरकार ने जगह जगह सरकारी अस्पताल खोलें और वहां हर बिमारी से संबधित दवायें भी मुहैया करवाई  जिससे की उनको कुछ राहत महसूस हो सके ।पर देखा जाये तो हमारी सरकार का यह उठाया कदम भी मात्र कुछ लोगों के चलते सराहनीय नहीं हो पा रहा है क्योकि ऐसे लोग रूपयों के चक्कर में यह सब नहीं करने देर हैं ।जीं हां यह महज कोई आम बात नहीं बल्कि ऐसा ही एक मामला लखीमपुर खीरी जिले के तहसील निघासन के सी एच सी में देखने को मिला है जहां पर मौजूद फार्माशिष्ट मरीजों को सरकार से फ्री मे वितरण करने वाली दवाईयां मरीजों को वितरण ही नहीं करता था बल्कि अपनी कमीशन के चलते वह मरीजों को  बाहर के मेडिकल स्टोर से ही दवाइयां लेने को बाध्य करता था ।

इसका खुलासा जब हुआ जब निघासन के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में दी जाने वाली दवाइयां बाहर गटर में मिली जो कि काफी समय से वितरण न होने के कारण वह एक्सपायर हो चूकी थीं यानी कि उनकी डेट निकल चुकी थीं और जब इस बात की चर्चा हुई और उसकी वीडियों वायरल हो गयी तब यह खुलासा हुआ ।

अब सवाल यह उठता है कि चंद रूपयों के लालच में यहां कमीशन का घिनौना खेल चलाया जा रहा था ।

लेकिन इस वायरल हो रहीं विडियों जिसमें साफ देखा जा सकता था कि किस प्रकार से भारी मात्रा में दवाइयां गटर में पड़ी हुई है।

जी हां आपको बता दे कि इस समय निघासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  की हालत दिन दिन बत्तर होती जा रही दूर दूर गांव से लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवा लेने आते है लेकिन यहां तैनात डॉक्टर व फार्मशिस्ट मिलकर मरीजो को बाहर से दवा लिख कर देते है जिससे मजबूरन मरीज को बाहर से दवा लेनी पड़ती है जिसमे डॉक्टर और फार्मशिस्ट का अस्पताल के बाहर खुले मेडिकल स्टोर पर सेट होता है कमीशन यदि डॉक्टर अस्पताल के अंदर की दवा लिखते है दवा होने के बावजूद भी फार्मशिस्ट मरीजो को दवा अस्पताल के बाहर बने मेडिकल स्टोर से लाने के लिए बाध्य करता है ।फिलहाल इधर यह जानकारी मिलते ही मौके पर खीरी एडिश्नल  सीएमो बलवीर सिंह ने मौके पर पहुंचे और जांच की जांच में यह बात सच पायी गयी जिसके चलते उन्होने आरोपी फार्मेशिष्ट राम प्रवेश को निलबिंत कर दिया है ।

Adil Ahmad

Recent Posts