लखीमपुर खीरी// लखीमपुर खीरी में जब उस समय हंगामा हो गया जब भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और मौजूदा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया ।परंतु इतना सब होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओ से मिलने न ही सांसद पहुंची और न ही उनका कोई प्रतिनधि ।
जी हां यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी का है जहां पर धौराहरा की सांसद रेखा वर्मा के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से खुद को जुड़ा बताने वाले युवाओं ने शनिवार को धौरहरा लोकसभा सीट की भाजपा सांसद के खिलाफ मोहम्मदी में जमकर प्रदर्शन किया यही नहीं इन युवकों ने गोला मोहम्मदी रोड भी जाम कर दिया और सांसद रेखा वर्मा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाने लगे । भाजपा सांसद के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन ने प्रशासन की नींद ही उड़ा दी और फिर आनन-फानन में पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा और लाठियां फटकार कर युवाओं को मौके से हटाया।
भाजपा सांसद रेखा वर्मा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े प्रशांत द्विवेदी नाम के युवक की अगुवाई में तमाम युवाओं ने मोहम्मदी में जोरदार प्रदर्शन किया। इन युवाओं का कहना है कि भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने अपने चार साल के कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किया है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी न सड़क पर ध्यान दिया और ना ही पुल-पुलिया ही देखे। इन युवाओं ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया था। बावजूद इसके प्रशासन इस से बेखबर रहा। शनिवार को युवक सड़क पर उतर आए। हालांकि, लड़कों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनकी पार्टी और संगठन में पूरी आस्था है, लेकिन , रोड जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़कों को तितर-बितर कर दिया, लेकिन इससे भाजपा के अंदर नया भूचाल खड़ा हो गया है। सांसद रेखा वर्मा से जुड़े लोगों का आरोप है कि भाजपा के एक नेता के इशारे पर हो रहा है लोकसभा में टिकट मांग रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…