Categories: UP

लखीमपुर खीरी में नही थम रहा तेज रफ्तार का कहर, 4की मौत 2गम्भीर रूप से घायल

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते आये दिन कोई न कोई दुर्घटना हो ही जाती और और इसी के कारण अलसुबह एक अनियंत्रित ट्रक सो रहे लोगों पर पलट गया हादसे में,छः लोग दब गए। चार की अब तक मौत हो चुकी है,दो गम्भीर घायल हैं। हादसा ईसानगर कोतवाली में बहराइच रोड पर सिसैया चौराहे पर हुआ है। लोड ट्रक का मलबा ढाबे के बाहर सो रहे लोगों पर पलट गया। थाना निरक्षक और पुलिस ने पहुँच करः लोगों की मदद से दबे लोगों को निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मरने वालों में

दो महिलाएं,एक बच्चा और एक बुजुर्ग शामिल हैं दो गम्भीर घायल हैं जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसा ईसानगर कोतवाली के सिसैया चौराहे पर हुआ है ।

Adil Ahmad

Recent Posts