फारुख हुसैन
सिंगाही खीरी। माहे रमजान में सभी मस्जिदों में चल रही तरावीह मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है इसी क्रम में आज 20 वें रमजान को सिंगाही की जामा मस्जिद में कुरान बेलरायां के हांफिज मो0 राशिद ने मुकम्मल कराई। मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल हफीज ने बताया कि सिंगाही की जामा मस्जिद में बेलरायां के हांफिज मो0 राशिद ने तरावीह की नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि रमजान माह इबादत का महीना है। कुरान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि कुरान कलामे इलाही है। इसका एक अक्षर न बदला है न बदलेगा। कुरान का पढ़ना, सुनना, देखना व छूना भी इबादत है। कुरान सिर्फ एक किताब ही नही, बल्कि इंसानी जिंदगी का आइना है।
दुनिया की सारी समस्याओं का हल कुरान में मौजूद है। वहीं हांफिज मो0 राशिद ने तकरीर फरमाते हुए कहा कि रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि तमाम बुरी इच्छाओं पर नियंत्रण का भी नाम है। कि इज्जत चाहिए तो दीन में पूरी तरह से दाखिल हों। नौजवानों को मासूम रोजेदारों से सबक लेना चाहिए। दीन से दूरी ही हमारी तबाही और जिल्लत की वजह है। विशेष नमाज तरावीह की नमाज के अंत में कौम और मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी गईं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…