फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी । फूलबेहड थाना क्षेत्र के बक्शीपुरवा गांव मे जमीन के विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस के स्टॉफ पर दबंगो ने हमला कर दिया । इस हमले मे एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलबेहड थाना क्षेत्र के बक्शीपुरवा गांव के संतोष व मुन्ना के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । उसी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गये तथा विवाद करने लगे । विवाद की सूचना पाकर डायल हंड्रेड पुलिस की बाइक पीआरवी 3250 मौके पर पहुंच गई तथा दोनो पक्षो को विवाद करने से रोकते हुए थाने चलने को कहा। जिस पर संतोष थाने जाने को तैयार हो गया लेकिन मुन्ना ने दबंगई दिखाते हुए पीआरवी सिपाही अनिल कुमार व गार्ड आबिद अली पर हमला कर दिया । इस हमले मे गार्ड आबिद अली गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस टीम पर हमले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायल गार्ड को इलाज के लिये अस्पताल भेजा। फूलबेहड इंस्पेक्टर फूलचंद ने बताया कि जमीनी विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस के स्टॉफ पर दबंगो के हमले मे एक गार्ड जख्मी हुआ है, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…