गाजियाबाद / लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के धारीपुर गांव स्थित जंगलो मे रविवार दोपहर टैक्सी चालक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने से नगर मे सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच मे जुटी।
बागपत निवासी याराम(28) परिवार के साथ रहते थे। वह टैक्सी चलाने का काम करता था। रविवार दोपहर चालक का शव लोनी क्षेत्र के धारीपुर गांव के एक स्कूल के पीछे जंगल में पेड़ से लटका मिला। ट्रानिका सिटी एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि दोपहर के समय राहगीरों से सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार लिया। आस पास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त दयाराम 28 निवासी गढ़ी कलंजरी बागपत के रुप में कर ली। घटना का सही पता पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद लग सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…