गाजियाबाद / लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से असलाह बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
थाना ट्रोनिका सिटी प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 8 बजे पुस्ता चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाल सिंह टीम के साथ सन्दिग्ध व्यक्ति / वाहन बाबत चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को देखकर जीवन गेट पूजा कॉलोनी पर दो युवक खोखे के पीछे छुप गये। संदिग्ध होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली।जिनके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा ,एक जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम अफसर पुत्र मीनू निवासी अशोक बिहार लोनी व शहजाद पुत्र पप्पू उर्फ असद निवासी 20 फुटा रोड आनन्द मेडिकल स्टोर के पास थाना लोनी बताया।उन्होंने बताया कि दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…