Categories: Crime

गो अवशेष मिलने से शहर में अफरा-तफरी

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी सब्लू रोड़ स्थित डायमण्ड सिटी के पास सुबह करीब 11 बजे गो अवशेष मिलने से नगर मे हडकंप मच गया। मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर दे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि प्रदीप गहलोत नामक व्यक्ति द्वारा गढ़ी सब्लू रोड़ के पास से दो गो अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर अवशेष लेब टेस्ट के लिए भेज दिए। और जांच शुरू कर दी है। उन्होनें बताया कि प्रदीप गहलोत की तहरीर पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं लोनी विधायक नंदकिशौर गुर्जर ने कोतवाली थाने पहुंच जल्द कार्रवाई की बात कही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts