गाजियाबाद। लोनी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विभिन्न राजनीतिक दलों के मुखियाओं के लिए अश्लील भाषा का प्रयो रग करने वाले युवक को लोनी बॉर्डर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी, सपा, कांग्रेस और बसपा के विधानसभा प्रभारी ने इस बाबत थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।युवक की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बॉर्डर थाने पहुंच गए। जिसमें बसपा, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का कहना था, कि यह युवक क्षेत्र में दंगा कराने का प्रयास कर रहा है। इसकी अभद्र भाषा से विभिन्न पार्टियों में आस्था रखने वाले कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार किए गए युवक के विरुद्ध सख्त कानून कारवाई व रासुका के तहत निरुद्ध करने की मांग की।बहुजन समाज पार्टी के लोनी विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार ने इस संबंध में बॉर्डर थाने में तहरीर दी है। जिसमें गिरफ्तार किए गए युवक पर सख्त कार्रवाई वह रासुका के तहत निरुद्ध किए जाने की मांग की गई है।बता दें कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें पगड़ी बांधे हुए एक युवक अपने कई साथियों के साथ कार में बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। वह राजनीतिक दलों के मुखियाओं को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…