Categories: CrimeGaziabadUP

मुकदमे में चल रहे वांछित आरोपीयों को पुलिस ने भेजा जेल, एक फरार

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बलराम नगर कालोनी से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पुर्व एक युवक का उस्तरे से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि सोमवार रात अपर कोर्ट कालोनी मे तीन युवकों ने स्थानीय निवासी सलमान के साथ मारपीट कर उस्तरे से उसके गले पर वार कर घायल कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्द दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस ने बलराम नगर कालोनी से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो आरोपियों सुहेल व सैफ निवासी बलराम नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उनका एक साथ अन्य साथी फरार चल रहा है। उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts