गाजियाबाद / लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की सोनिया विहार पुस्ता कट पर शनिवार को ट्रकों से पर्ची काट अवैध उगाही कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों कर जेल भेज दिया है।
शनिवार सुबह सोनिया विहार पुस्ते कट पर तीन लोग अवैध रूप से आने जाने वाले ट्रकों से 50,100 व 300 रूपये की पर्ची काट रहे थे। ट्रक चालकों द्वारा इसका विरोध करने पर पर्ची काट रहे दबंगों ने चालकों के साथ मारपीट व गाली गलोच करने लगे। इसके बाद ट्रक चालकों ने ट्रॉनिका इंडिस्ट्रीज एसोसिएशन से इस मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंचे एसोसिएशन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिऱफ्तार किया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पुछताछ में बताया कि ओमकुमार, लोकेंन्द्र, प्रवीन, पप्पू व हरीश ने कुछ दिनों पहले ट्रानिकासिटी ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन बनाई थी। जिन्होंने इन तीनों व्यक्ति को 12 हजार रूपये भाड़े पर रखा था। श्यामवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी सुमित, मोहित व राजे निवासी गनौली को जेल भेज दिया है। इस मामले पांच आरोपी अभी फरार है। वही जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों को क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि का हाथ सर पर बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…