प्रदीप दूबे बिक्की
औराई भदोही महराजगंज चकापुर जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई पचासो गांव जिसमें चकापुर, भक्तापुर, डेहरिया, हथियाडिल,दयालापुर, बांसदेवपुर, कंसापुर, हुसैनी पुर, तितिराही, बनौली , लक्ष्मणा , बसंतपुर, मुक्तापुर, पयागापुर ,तुलापुर, आदि लगभग 10000 से ज्यादा आबादी में किया जाता है। लेकिन मोटर जल जाने के कारण आज 4 दिन बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, कई बार गांव वालों ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से बात किया परंतु उसका नतीजा टाय-टाय फिस्स रहा। इस भीषण गर्मी में जहां हैंडपंप जवाब दे दे रहे हैं वहीं पानी का एक मात्र सहारा जल निगम द्वारा सप्लाई किया जाने वाला पानी है।ऐसी परिस्थिति में पानी की विकट समस्या खड़ी हो गई है,ग्राम वासियों ने शीघ्र से शीघ्र पानी की सप्लाई बहाल करने का मांग किया है जिसमें शंभू नाथ सिंह प्रकाश चौबे आनंद कुमार भुलेश्वर राजकुमार बसंतू सोनकर पन्चू मनीश आदि लोग सामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…