मऊ जिले के 12 गांवों के प्रधानों को भारत स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों की प्रगति नही करने पर जिलाप्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया हैं। जारी किये गये नोटिस से नाराज हो कर ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया हैं। साथ ही सीडियों को ज्ञापन सौंप हैं।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जिले के कुछ गांवों के ग्राम प्रधानों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की प्रगति ठीक ना होने के कारण कार्य़वाही के लिए नोटिस दी गयी थी कि अगर आप काम नही करते हैं तो आप के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसी के संबंध में हम समस्त प्रधान मिल बैठ कर बैठक किये हैं। बैंठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन गांवों को नोटिस दिया गया हैं। वहा ऐसी स्थिती नही कि नोटिस दिया जाये। लेकिन वहा पर नोटिस दी गयी हैं। इसलिए हम लोगों ने सीडियों से मिल कर अपनी बातों को रखा हैं। हम लोगों ने कहा हैं कि हम लोग स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में लगे हुई हैं। लेकिन शौचालय निर्माण में तमाम तरह की बाधाएं आ रही हैं। इसलिए इन बाधाओं को दूर करने का काम किया जाये। जिसके बाद सीडियों आशुतोष कुमार द्विवेदी ने उनकी मांगों पर गौर फरमातें हुए शौचालय निर्माण में आऩे वाली तमाम बधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…