आसिफ रिज़वी
मऊ जिले की पुलिस ने एक अहम सफलता को प्राप्त किया हैं। जिले के सरायलखंशी थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने मिल कर बाइक चोर गैंग के एक सदस्या को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई हैं।
मामलें का पर्दाफाश करते हुए सिओ सिटी राजकुमार ने बताया कि सरायलखंशी थाने की पुलिस व स्वाट टीम को मुखबीर ने सूचना दिया कि बाइक चोर गैंग के सदस्य कुछ बाइको को बेचने की फिराक में हैं। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के पास एक बाइक से आ रहे दो व्यक्ति को रोका गया। लेकिन वह पुलिस को देख कर भागने लगे। जिसके बाद दौङा कर एक को तो पकङ लिया गया। जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियु्क्त गाजीपुर जनपद के मदरह थाना क्षेत्र के साकिन सिगेरा गांव का निवासी हैं। जबकि फरार अभियुक्त उसी जनपद के साकिन राजगीरपुर गांव का निवासी हैं। उसकी धर पकङ में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। बाइक चोर के पास से पांच बाइकें बरामद हुई हैं। पुछताछ में उसने बताया कि वह गाजीपुर में चोरी कर मऊ में और मऊ की चोरी की बाइक को गाजीपुर जनपद में बेचने का काम करते हैं। बाइक को बेचने पर उनकों पांच से छह हजार रुपये मिल जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय कर जेल भेज दिया हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…