संजय ठाकुर
मधुबन/मऊ :गर्मी कि तपिश बढ़ने से क्षेत्र के ग्रामीण व बाजारू सरहदों में पेय जल संकट गहराने लगा है तापमान बढ़ने से जल स्तर तेजी से नीचे खिसकने के कारण छोटे हैंड पम्प पानी तेजी से छोड़ने लगे है जबकी क्षेत्र के विभिन्न अंचलो में स्थापित सैकड़ों इंडिया मॉर्क हैंड पम्प रिबोर होने कि बाट जोह रहे है विभिन्न ग्राम पंचायतों में मामुली से खराबी को ठीक करने की जिम्मेदारी प्रधान निर्वाह नही कर पा रहे है जिससे भीषण गर्मी में पेय जल के लिए चहुओर त्राही त्राही मची हुई है।
ब्लाक क्षेत्र फ़तहपुर मंडाव के 82 ग्राम पंचायतों में लगभग चार हज़ार से अधिक लोगो को स्वच्छ पेय जल आपूर्ति के लिए इंडिया मॉर्क हैंड पम्प लगाए गये है इनकी मरम्मत कि जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी गई है लेकिन ग्राम प्रधान जल निगम के बहाने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे है जब कि आरोप है कि प्रत्येक गाँव मे दो से चार हैड पम्प खराब पड़े हुए है नतीजतन दूषित पेय जल के सेवन से लोग संक्रामक बीमारियों के चपेट में आने लगे है स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिये मधुबन दुबारी मर्यादपुर रामपुर आदि जगहों पर दशको पुर्व स्थापित ओवर हेड टैंक प्रशासनिक लापरवाही के चलते प्रदूषित जल उगल रहे है इस के सेवन से क्षेत्र के लोग डायरियों उल्टी दस्त जैसे कई संक्रामक विमारियों से जुझ रहे है जिस को लेकर सामाजिक सरोकार से जुड़े हिसामुद्दीन उस्मानी।सचिता मल्ल।पिन्टू चौरसिया।मिज़्ज़न आदि ने गहरी चिंता ब्यक्त करते हुए मांग किया है कि पेय जल समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…