आसिफ रिज़वी
मऊ। घोसी थाना अंतर्गत मुजार बुजुर्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के किसान सेवा केंद्र पर गुरुवार को एल ई डी बल्ब की वापसी को लेकर कहा सुनी के उपरांत पेट्रोल संचालक सूर्यभान राय सहित पम्प कर्मियों से कुछ लोगों से विवाद हो गया ।
बताया जाता है कि उक्त पम्प से कुछ दिन पहले पहाड़पुर निवासी शिवधर यादव द्वारा एल ई डी बल्ब खरीद कर ले गया था जो बल्ब खराब होने के उपरांत वापसी हेतु लाया तो आपसी कहा सुनी के बाद मामला तूल पकड़ता गया ।मामला बढ़ता देख कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव करने के बाद भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जो जहां मिला उसे वहीं जमकर पीटा गया ।मामला बढ़ता देख डायल 100 पर फोन करने के उपरांत मौके पर पहुँची पुलिस ने बीच बचाव किया एवं स्थिति को भाँप वहीं एक पक्ष फरार हो गया।जबकि पम्प संचालक द्वारा थाने पर तहरीर दी गई । मौके पर कोतवाल घोसी डी के श्रीवास्तव द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जाँच करने के उपरांत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…