Categories: UP

ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप 3 जून को होगा गुरु पूजा एवं लोकगीत का आयोजन

रूपेंद्र भारती

घोसी/मऊ :स्थानीय तहसील क्षेत्र के पकड़ी खुर्द स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप 3 जून दिन रविवार को सायं काल गुरु पूजा एवं विशाल विरह तथा लोकगीत का आयोजन किया गया है ।जिसमे बिरहा एवं लोकगीत के क्षेत्र में गुरु की भूमिका निभाने वाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा तो वही इस अवसर पर विजयलाल यादव ,रजनीगंधा ,ज्ञानी यादव,बुल्लू मस्ताना ,सूबेदार यादव ,गौरीशंकर आचार्य आदि अपनी मनमोहक रचनाये प्रस्तुत करेंगे ।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक उमेश बिहारी ने दिया ।

Adil Ahmad

Recent Posts