मऊ-जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रभावी क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये तथा बाढ़ से पूर्व सभी कटान क्षेत्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि जो भी हैण्ड पम्प बाढ़ के समय डूब जाते है उसे जल्द से जल्द और उॅचा करा लें। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ कही भी और कभी भी आ सकती है इसलिए सभी बाढ़ क्षेत्रों पे नजर रखी जाये और बाढ़ आने से पूर्व सभी जरूरत की चीजे उपलब्ध करा ली जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी बाढ प्रभावी क्षेत्रों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का स्टाक रखने के निर्देश दिये तथा सभी कर्मचारियों को तैनात करने के भी निर्देश दिये तथा डी0एम0 ने बाढ़ चैकियों को सक्रिय करने के निर्देश दिये और सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ चैकियों का निरीक्षण भी करने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी, सी0ओ0 सिटी, डी0 सी0 मनरेगा तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक बी0बी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी घोसी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…